बहरैन में सुरक्षा बलों ने दसियों क्रांतिकारियों को गिरफ़्तार कर लिया है।अलमयादीन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों ने अलअकर क्षेत्र में दसियों क्रांतिकारियों को गिरफ़्तार करके कर्फ़्यू लगा दिया। क्रांतिकारियों पिछले दिनों सितरा और नुवैदरा क्षेत्रों में प्रदर्शन करके सरकार के विरुद्ध नारे लगाए और देश में लोकतंत्र की स्थापना पर बल दिया। प्रदर्शनकारियों ने हमद बिन ईस और अन्य अधिकारियों को जनता के विरुद्ध जारी अपराध का ज़िम्मेदार ठहराया। इसी बीच वेफ़ाक़ पार्टी के वरिष्ठ नेता ख़लील मरज़ूक़ ने रशा टूडे से साक्षात्कार में बहरैन की स्थिति पर विश्व समुदाय के मौन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आले ख़लीफ़ा प्रशासन के साथ नर्म कूटनीति प्रभावी सिद्ध नहीं होगी।........166
19 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 358258
अलमयादीन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों ने अलअकर क्षेत्र में दसियों क्रांतिकारियों को गिरफ़्तार करके कर्फ़्यू लगा दिया......